रावतसर पुलिस थाने में पांच जनों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में रंजीत निवासी पोहड़का ने मेनपाल मनोज मंगलाराम निवासी पोहड़का चोना राम व पवन निवासी डबली कला पीएस तलवाड़ा पर उसे व उसके भाई पत्नी व दोस्त के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।