कवर्धा: कलेक्टर महोबे ने जिले में चल रहे समर कैंप का किया अवलोकन उन्होंने कहा समर कैंप से निखरेगी स्कूली विद्यार्थियों की कला
जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम श्री के तहत विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिले में चल रहे समर कैंप का अवलोकन किया। उन्हांने पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलवा में संचालित कैंप का अवलोकन किया।