कटनी नगर: खरखरी नंबर-1 के दलीपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भवन जर्जर होने से पेड़ के नीचे लग रही क्लास, छात्र हो रहे परेशान
कटनी जिले के खरखरी नंबर 1 के दलीपुर पर शासकीय प्राथमिक शाला के भवन जर्जर होने के चलते पेड़ के नीचे बच्चों की क्लास लग रही है आपको बता दें कि 2022 से बच्चे परेशान है प्रतिदिन 20 से 25 बच्चे क्लास पर पहुंच रहे हैं और इसी तरह पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं बच्चों की परेशानी को प्रशासन भी अच्छी तरह से जनता है भवन पर क्लास नहीं लगाने का पत्राचार भी हुआ है