सत्तरकटैया के बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार स्थित सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग में गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात स्कार्पियो के चपेट में आने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक कपो चौधरी पटोरी ब