बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पकडा़ गया आरोपी बीसलपुर पीलीभीत जनपद का रहने वाला है। नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।