राजसमंद: राजसमंद में निजी विद्यालय सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू का भव्य स्वागत, आयोजित हुआ होली स्नेह मिलन
राजसमंद, निजी विद्यालयों के सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोड़ाराम भादू के राजसमंद आगमन पर निजी विद्यालय संचालकों ने भव्य स्वागत किया। नगर के सावित्री बाई फुले स्कूल के सामने स्थित शिवम वाटिका में आयोजित निजी विद्यालयों के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।