रायबरेली: गंगागंज के समीप रोड़वेज बस में सफर कर रहा अधेड़ व्यक्ति हुआ जहर खुरानी का शिकार, स्थानीय लोगों ने CHC कराया भर्ती
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,गंगागंज के समीप,रोडवेज बस में सफर कर रहा,एक अधेड़ व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार हो गया।जिसको स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,हरचंदपुर में भर्ती कराया गया हैं। हरचंदपुर में तैनात,डॉ.सचिन निगम ने बताया कि,प्रतापगढ़ जिले के,कुंडा के व्यक्ति को,इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।परिजनों को सूचना दे दी गई है।