दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक प्रधानाचार्य तथा 7 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की स्थानांतरण समिति की गत 14 मार्च को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार आर०बी०एस० कॉलेज, अंदौर, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डा श्याम चन्द्र गुप्ता का स्थानांतरण एमआरएम कॉलेज, दरभंगा में हुआ है।