चरखारी के भैरोगंज वार्ड में AIMIM पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान बुंदेलखंड अध्यक्ष सादिक अली के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ भैरोगंज वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए उन्हें संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया।