बांका: जिले भर में उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ पर्व
Banka, Banka | Nov 8, 2024 जिले भर में शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे उदीयमान भगवान सुर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों से चल रहे लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। जिसके बाद व्रतियो ने पारण कर छठ व्रत का अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान जिले भर में 500 से भी ज्यादा छठ घाटों पर विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया था।