फिरोज़ाबाद: हिरनगांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के हिरन गांव के पास भंडारे का प्रसाद खा कर आ रहे बाइक सवार दो लोगो को तेज रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव उलाऊ निवासी रविन्द्र और कैलाश नामक दो लोग घायल हुये है। वही स्थानीय लोगो ने घायलों को इलाज के लिए फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।