सेमारी: वन मंत्री शर्मा ने किया सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क एवं लवकुश वाटिका माछला मगरा का निरीक्षण
Semri, Udaipur | Feb 12, 2024 प्रदेश के वनमंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क का अवलोकन किया।उन्होंने बरगद का पौधा लगाया और बायोलोजिकल पार्क में स्थित एनक्लोजर एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने निर्माणाधीन रेप्टाइल सेक्शन कार्य का भी अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को बायो पार्क की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।