बांदा: भरखरी गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 27, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के पास दिन शनिवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से ई रिक्शा में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल वृद्ध को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल वृद्ध बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के फुल्ला पुरवा का निवासी है।