बदायूं: पिपरौल गांव में दूध में गिरी छिपकली से बनी चाय पीने पर परिवार में दहशत, पूरा परिवार सीएचसी पहुंचा
Budaun, Budaun | Mar 25, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने अनजाने में छिपकली गिरे दूध से बनी चाय पी ली। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया । वहीं उझानी सीएचसी अधीक्षक डॉ० सर्वेश कुमार ने कहा कि भोजन और पेय पदार्थ को ढक कर रखे ।