भांडेर: तिगरा खिरिया के पास हिट एंड रन में बाइक सवार दो लोगों की मौत, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Bhander, Datia | Apr 1, 2026 भांडेर थाना अंतर्गत भिण्ड-भांडेर रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तिगरा खिरिया गांव के पास शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मामले में भांडेर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।