देहरादून: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में हम एक भी स्कूल मर्ज नहीं कर रहे हैं
बुधवार को शाम 6:00 के करीब प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हम प्रदेश में एक भी स्कूल को मर्ज नहीं कर रहे हैं चाहे उसमें एक ही बच्चा क्यों ना हो लेकिन उन्होंने यह कहा कि हम प्रदेश में साडे 500 कलस्टर स्कूल बना रहे हैं और सवा 200 स्कूल पीएम श्री के तहत बनाए जा रहे हैं