जलेसर: मकसूदपुर में बीज गोदाम की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर की गई शिकायत पर एसडीएम ने दिए खाली करने के निर्देश।
Jalesar, Etah | Feb 12, 2024 कोतवाली जलेसर क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में बीज गोदाम की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत कर्ता द्वारा एसडीम जलेसर से शिकायत की गई थी। जिसके संबंध में आज एसडीएम जलेसर के द्वारा सरकारी जमीन को खाली करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।