लाडपुरा: कोटा थर्मल में फिर दिखा भालू का मूवमेंट, 2 बच्चों के साथ क्लेरिफायर प्लांट के पास घूमते दिखा
Ladpura, Kota | Jun 11, 2025 कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में एक बार फिर भालू का मूवमेंट नजर आया है। बीती रात भालू को परिवार सहित थर्मल परिसर में घूमते हुए एक ठेका श्रमिक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। राहत की बात ये रही कि कुछ देर बाद ही भालू अपने परिवार सहित ओझल हो गया। घटना क्लेरिफायर फर्स्ट प्लांट के पास की है।