सिलाव: घोसतावा गांव से पुलिस ने 4 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 16, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोसतावां गांव में छापेमारी कर 4 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी घोसतावां गांव निवासी किशोरी मांझी है। रविवार की शाम 4 बजे सिलाव थानाध्यक्ष ने बताया की घोसतावा गॉव में छापेमारी कर 4 लीटर शराब के साथ किशोरी मांझी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।