सिलाव: नालंदा मोड़ के पास से नशे में धुत एक युवक को किया गया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 16, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने नालंदा मोड़ के पास से नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी परबलपुर के रहने वाले साधु राम के 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार है। नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया की शनिवार की रात शराब के नशे में संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा जारहा है।