मिर्ज़ापुर: जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में चिल्ह पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चिल्ह पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में भटेवटरा गांव के दो अभियुक्तों को शनिवार की शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 17 मार्च 2025 को वादी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजकुमार साहनी और उसके बेटे राजन साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।