तोशाम: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा HG&C भिवानी के संयुक्त प्रयास से खंड कैरू के गांव ढांगर में शिविर लगाया गया
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्वार, नरमा व अन्य खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को नवीनतम कृषि जानकारी देना था। बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए एचएयू हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत डा. आरके सेनी ने किसानों से आग्रह किया कि वे ग्वार की बिजाई 15 जुलाई तक पूरी कर लें। उन्होंने कार्बंडाजिम द्वारा बीज उपचार की सलाह दी।