गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP के निर्देश पर ज़िले में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया करीब ₹1.24 लाख का जुर्माना
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोमवार को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहनों से कुल 124500 रुपए का जुर्माना इसूला गया।