शेखपुरा: वृंदावन गांव में एक अनियंत्रित हाइवा ने एक बच्ची को रौंदा, हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
वृंदावन गांव में एक अनियंत्रित हईवा ने एक छह वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। जिसमें बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। मृतक बच्ची की पहचान अजय राम की पुत्री प्रीती कुमारी के रूप में की गई है।