बुधवार रात 9 बजे गुलाबगंज तहसील और ग्यारसपुर थाना के अटारीखेजड़ा चौकी के पास ग्राम मणिपुर मे दो कारो की टक्कर हो गई। दोनो मे सवार करीब 10 लोग जिनमे बच्चे भी शामिल है वह घायल हो गए निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। ग्यारसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनो को हटाया।