गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खातेगांव बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स स्थित एक पान मसाला दुकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकद राशि और चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार दिलीप शर्मा की रिपोर्ट पर खातेगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है चोरों की तलाश जारी है