इटावा: लखना में घर पर कार्य करते समय पोस्टमेन करंट लगने से घायल हुए, जिला अस्पताल में भर्ती इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 24, 2024 बकेवर इलाके के लखना में घर पर कूलर से करंट लगने से पोस्टमेन घायल हो गए है। बताया गया कि लखना के रहने वाले मुकेश सिंह जो कि पोस्टऑफिस में पोस्टमेन के पद पर तैनात है। जो कि घर पर कार्य करते समय कूलर से करंट लग जाने से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज जारी रखा है।