मिर्ज़ापुर: चेतगंज बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप हुआ संपन्न, निकाली गईं दर्जनों मनमोहक झांकियां
चेतगंज बाजार का श्री राम भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न हुआ। भरत मिलाप में दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल रही। भरत मिलाप समिति चेतगंज बाजार के तरफ से श्री भरत मिलाप मेला का आयोजन किया गया था। मेला बुधवार की शाम से पुलिस चौकी चेतगंज से गोबरहा गांव के पेट्रोल पंप तक करीब चार किलोमीटर की एरिया में आकर्षक रॉड झालरों से सजाया गया था।