मिर्ज़ापुर: तिवारीपुर कुशहा गांव में हिंदू परिवार ने घर में बनाया मजार, गांव वालों ने विरोध कर तोड़ा
जिगना थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कुशहा गांव निवासी निवास सिंह के घर में बने मजार को लेकर गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। जबकि बुधवार की शाम ही पुलिस के पहुंचने पर। ग्रामीणों ने मजार को तोड़ दिया था निवास सिंह तंत्र-मंत्र विद्या को लेकर अपने ही घर में मजार का निर्माण किया था। जिसको लेकर गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।