मिर्ज़ापुर: भोगांव गांव में जमीनी विवाद के दौरान महिलाओं को मारपीट कर घायल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चिल्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव में जमीनी विवाद में महिलाओं को मारपीट कर घायल करने का वीडियो गुरुवार की सुबह 9:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं जमीन पर बेसुध पड़ी हैं। परिजन रो रहे हैं। इस मामले में चिल्ह पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।