पीलीभीत: हीरपुर में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, हत्या का आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर निवासी सिरोजनी देवी पत्नी राजेश ने मंगलवार शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री का शव 29 जनवरी को गांव के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतिका की मां ने युवती की हत्या का आरोप लगाया था।