बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित में दबंगों ने फर्जी इकरारनामा बनवाकर जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नागरिया परीक्षित में दबंगों द्वारा जमीन का फर्जी इकरारनामा बनाकर कब्जा करने की प्रयास का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले में थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी बरेली के निर्देशन पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।