मानपुर के बहुचर्चित और 17 साल पुराने मसीरा घाट टोल नाका ठेका मामले मे आरोपी अमित खम्परिया निवासी ग्राम टिकुरी थाना इंदवार जिला उमरिया हाल निवासी संजीवनी नगर जबलपुर के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। SDOP पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी द्वारा मानपुर के मसीरा टोल नाके का ठेका धोखाधड़ी कर प्राप्त किया था जिस पर यह कार्रवाई की गई है।