देहरादून: रेलवे स्टेशन में डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट विपुल नौटियाल ने महाकुंभ के लिए चल रही विशेष आरक्षित ट्रेन की जानकारी दी
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो चुके महाकुंभ के लिए देहरादून से फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इस ट्रेन में एक बार में 1200 यात्री आवागमन कर सकेंगे। डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंडेंट, देहरादून विपुल नौटियाल ने बताया कि देहरादून रेलवे स्टेशन से फाफामऊ तक ट्रेन संचालित की जा रही है।