केंद्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन भारतीय जनता पार्टी मंडल नई सराय द्वारा सेवा सप्ताह के तहत मनाया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंगाखेड़ी के नेतृत्व में मंडल के तमाम पदाधिकारी एकत्रित हुए और स्थानीय महाकाल मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की।