केिशनपुर: राजपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
वार्ड नंबर 6 स्थित राजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।