केिशनपुर: फुलवरिया गांव के एक युवक की मलाढ़ महादलित बस्ती के निकट सड़क दुर्घटना में हुई मौत व दो गंभीर रूप से जख्मी
फुलवरिया निवासी बाइक सवार रोशन कुमार व उसके भांजे दीपक और बहनोई शंकर राम की मलाढ महादलित बस्ती के निकट NH-327 ए पर नियंत्रण खोने से किनारे खड़े ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की मौत हो गई।