वाड्रफनगर मंगलवार गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजार में फलों की रौनक बढ़ने लगी है। इस बीच पत्थलगांव का प्रसिद्ध मीठा तरबूज अब जिले में पहुंच चुका है, जिसकी मांग दिन-ब-दिन बढ़ती नजर आ रही है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में पत्थलगांव से आए तरबूज की अच्छी खासी आवक हो रही है।