गढ़वा: गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस, हवन यज्ञ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
Garhwa, Garhwa | Jan 5, 2025 पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला समिति के तत्वाधान में रविवार को पुरानी बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष योग कक्षा से किया गया। योग प्राणायाम के पश्चात वैदिक हवन यज्ञ ब्रह्मा शांति साध्वी कम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ