नूनसर चौकी प्रभारी विपिन ताम्रकार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर तरफ से एक लड़का नीले रंग की जुपिटर से तेज गति से नूनसर की तरफ आ रहा है जिसके बाद जब दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उसके पास से 96 पाव देसी शराब और 6 बोतल ओल्ड मंक की अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।