देहरादून: दिल्ली-देहरादून का सफर अब सिर्फ ढाई-तीन घंटे में, ट्रायल रन शुरू
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर ट्रायल रन शुरू हो गया है, जिससे अब यह दूरी केवल ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी। 210 किलोमीटर लंबा यह हाईवे अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। उम्मीद है कि 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली और बागपत के बीच की दूरी 20 मिनट में तय हो सकेगी।