हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर में शटर तोड़कर ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2024 भोपाल के अयोध्यानगर पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी की घटना का 2 दिन में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी जप्त की और लगभग ₹5 लाख का माल बरामद किया।