चंडी: मंशापुर में बच्चा न होने पर पति व ससुर ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी
Chandi, Nalanda | Jun 25, 2024 मंशापुर गांव में बच्चा न होने पर पति वीरमणि कुमार व ससुर कृष्ण यादव ने महिला आशा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में महिला ने पति व ससुर पर प्राथमिकी दर्ज के लिए चंडी थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित आशा ने बतायी की हमारी शादी सात वर्ष पहले हुई थी, उसके घर अभी तक किसी बच्चे ने जन्म नहीं लिया। इस बात को लेकर उसके पति व ससुर ने मारपीट शुरू कर दिया।