मंदसौर: जिले के 116 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 8500 युवाओं को नियुक्ति पत्र भोपाल लाल परेड ग्राउंड से ऑनलाइन प्रदान किए। भोपाल स्थित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पालिका सभागृह मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम उपस्थित थे।