बोकारो जिले के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में मंडल टैटू नमक दुकान के मालिक सुरेश मंडल के ऊपर लगभग आधा दर्जन लोगों ने दुकान बंद करने के दौरान जानलेवा हमला कर दिया।सोमवार शाम साढ़े सात बजे सुरेश मंडल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को स्थानीय लोगों के मदद से पकड़ लिया और सुरेश मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया।