मथुरा: वृंदावन में नगर आयुक्त ने संभव दिवस पर जनसुनवाई की, सफाई, पेयजल और प्रकाश में लापरवाही पर जताई नाराजगी
नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय में मंगलवार को संभव दिवस में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सुबह करीब 10 बजे से पार्षदों के साथ जनसुनवाई की। सफाई पेयजल प्रकाश की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग में निजी कंपनी द्वारा सफाई व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। पार्षदों ने भी अपने वार्ड की समस्याएं सामने रखी।