नई सराय के सुरई मैदान पर पहली बार आयोजित किए जा रहे मीना बाजार में बुधवार की शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ कड़ेसरा गांव से आई भजन मंडली द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि, नई सराय कस्बे में पहली बार मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है। मीना बाजार में आसमानी झूला, नाव झूला के अलावा मनोरंजन के अन्य कई संसाधन हैं।