एकमा थाना क्षेत्र के बरौली एकमा मांझी स्टेट हाईवे 96 पर रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार नौतन गांव निवासी संतोष शर्मा और सुधीर सिंह एकमा बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान गंजपर गांव स्थित निमिया में के स्थान के पास अचानक जंगली सूअर के आ जाने से सूअर को बचाने के प्रयास दोनों गिर पड़े।