जगदलपुर: हाता ग्राउंड में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में वीर नारायण टीम रही विजयी
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा हाता ग्राउंड में मोदी कप 2024 के तहत रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, आज पहला मुकाबला वीर नारायण व फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें वीर नारायण टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया है।