पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनकच्छ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को आरोपी युवक ने शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का हाथ पकड़कर उसे जबरन भगाने का प्रयास कर रहा था। घटना की जानकारी लगते ही युवती के पिता ने सोनकच्छ पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।